फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबार्ड ने ऋण में की 11.45 प्रतिशत वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड ने जिले के संभावित ऋण योजना का मंगलवार को कलेक्ट्रेट रेट सभागार में विमोचन किया है। वित्त वर्ष 2020-21 का सीडीओ अमनदीप डुली ने संभावित ऋण योजना का विमोचन करते हुए कहा कि 11.45 प्रतिशत की वृद्धि होने से किसानों को भारी लाभ मिलेगा। किसानों के जीवन स्तर को सुधारने में नाबार्ड की योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी।
विज्ञापन

नाबार्ड के जिला प्रबंधक अरुण कुमार ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की जिला ऋण योजना किसानों के हित के लिए तैयार की गई है इसीलिए ऋण में 11.45 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। कृषि क्षेत्र में परिवर्तन और नई तकनीकी को लागू करने में बढ़ोत्तरी सहायक साबित होगी। 2022 तक किसानों के आय को दोगुना करने में यह बढ़ोत्तरी मदद करेगी।
किसानों को फसली ऋण देने 148911.10 लाख और कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए 46907.77 लाख के ऋण का आकलन किया गया है। कृषि संबंधी आधारभूत संरचना के विकास पर 3953.92 लाख, कृषि अनुसंगी गतिविधियों पर 4557.60 लाख, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम क्षेत्र पर 19552.00 लाख रुपये, निर्यात, शिक्षा, आवास पर 11500.00 लाख रुपये, नवनीकरण ऊर्जा पर 438.40 लाख, अनौपचारिक ऋण वितरण प्रणाली पर 8310.00 लाख और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर 434.00 लाख बैंक ऋण दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। इस अवसर पर एलडीएम डॉ. एनआर विश्नोई, शील चंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें