फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हरिहरगंज-ललिया-बनकटवा मार्ग का शिलान्यास

Sun, 05 Feb 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
हरिहरगंज-ललिया-बनकटवा मार्ग का शिलान्यास करते विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। ललिया क्षेत्र के हरिहरगंज-ललिया-बनकटवा मार्ग का शिलान्यास रविवार को विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि 31 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 105.68 करोड़ रुपये का बजट शासन ने स्वीकृत किया है। सड़क बनने से कोड़री, ललिया, शिवपुरा व बरदौलिया क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का जिला मुख्यालय तक सफर सुगम हो जाएगा। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, शिव प्रसाद यादव, रवि मिश्र, राघवराम पांडेय, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भानु प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें