फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कैंसर के बारे में किया जागरूक

Sat, 04 Feb 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला संयुक्त अस्पताल में शनिवार को विश्व कैंसर दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार व अन्य चिकित्सकों ने लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक करना है। कैंसर को लेकर लोगों में जो डर है, उसे जानकारी के जरिए ही खत्म किया जा सकता है।
कैंसर पूरी तरह लाइलाज नहीं है। यदि सही समय पर इलाज किया जाए तो मरीज ठीक हो सकता है। इसलिए कैंसर से संबंधित कोई भी लक्षण नजर आने पर घबराने के बजाय फौरन डॉक्टर को दिखाएं। कैंसर की रोकथाम के लिए सबसे जरूरी है कि इसका सही समय पर इलाज हो। गोष्ठी में डॉ. आरिफ हुसैन, डॉ. सौरभ, डॉ. नितिन चौधरी व सीपी श्रीवास्तव सहित तमाम चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें