फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: श्याम के भजनों में झूमे श्रद्धालु

Sat, 04 Feb 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्री श्याम मंदिर महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को रामजानकी मंदिर व पीपल चौराहा से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। पहली शोभायात्रा शहर के रामजानकी मारवाड़ी धर्मशाला से निकलकर अग्रसेन चौराहा, नूरामल मंदिर होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी पहुंची। दूसरी शोभायात्रा पीपल चौराहा स्थित राधाकृष्ण मंदिर से गुरुनानक चौराहा, जिला अस्पताल होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी पहुंची। जहां दोनों निशान शोभायात्रा का मिलन हुआ।
विज्ञापन

शोभायात्रा में ‘होली खेलन बाबा श्याम, थारा खाटू आवा गा...’ व ‘फागुन का मेला आ गया सब झूमो नाचो रे...’ आदि श्याम भजनों पर भक्तों ने जमकर डांस किया। जगह-जगह बाबा श्याम व श्री राणी सती दादी के भक्तों ने आरती उतारी। श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार व अन्य भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में विशाल बंसल, विमलेश सिंघल, गोविंद जालुका, अनिल मित्तल, सुरेश भावसिंहका, आशीष भावसिंहका, गोकुलचंद शर्मा, लल्ला मित्तल समेत बलरामपुर, अयाेध्या, बहराइच, कानपुर आदि जिलों में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें