बलरामपुर। बीसीएम ग्रुप की बलरामपुर चीनी मिल में शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मिल के यूनिट हेड निष्काम गुप्ता व मुख्य महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। यूनिट हेड ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। खून की कमी से कभी-कभी लोगों की जान चली जाती है, ऐसे में रक्तदान करके हम दूसरों का जीवन बचा सकते हैं।
शिविर में मुख्य महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल के साथ ही सचिन, हरिदयाल, नमन, उदयवीर, पूनम, प्रद्युम्न, अनन्या, दीपिका, शैलेश, इंदू एवं श्रीनिवास सिंह ने रक्तदान किया। डॉ. फरहाना ने कहा कि जिले के ब्लड बैंक में खून की कमी दूर करने के लिए बीसीएम का ये शिविर सराहनीय है। इस अवसर पर एसबी सिंह, सीपी श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, हिमांशु तिवारी, अभिषेक सिंह, अंजलि आदि मौजूद रहे।