बलरामपुर। गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सहिया बनकट की छात्रा शिवांगी मौर्य का चयन विद्या ज्ञान परीक्षा में हुआ है। छात्रा के चयन से ग्रामीणों व शिक्षकों में खुशी है। शिवांगी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आनंद कुमार यादव को दिया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि शिवांगी की बड़ी बहन साक्षी मौर्य का चयन पूर्व में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हो चुका है।