फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के 51 मेधावी सम्मानित

Sun, 29 Jan 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल परसा पलईडीह में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डिप्टी लेबर कमिश्नर शमीम अख्तर ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के 51 विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने कम संसाधनों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाम हासिल किया है। बच्चों का भविष्य संवारने में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है।
सर्व शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर को कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक के बच्चों की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें विभिन्न स्कूलों के 3,159 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 51 मेधावियों को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन

समारोह में राम आसरे गौतम, सुमित सिंह व प्रबंधक अमरनाथ वर्मा ने मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वसीम अहमद, कलीम अहमद, प्रमोद कुमार, पीपी पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें