फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिषदीय स्कूलों में पेयजल न शौचालय, मिड-डे मील भी बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के परिषदीय विद्यालयों का बुरा हाल है। हैंडपंप व शौचालय बदहाल हैं। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई तक नहीं कराई गई है। विद्यालय तक पहुंचने के लिए रास्ता भी बदहाल है। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चों को मेन्यू के हिसाब से मध्याह्न भोजन भी नहीं दिया जाता है। फल व दूध का वितरण भी नहीं होता। मगर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय मणिपुर में हैंडपंप खराब है। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई कई वर्षों से नहीं हुई है। दीवारों पर काई लग गई है। छात्रों ने बताया कि स्कूल में दूध नहीं मिलता। फल कभी-कभार ही मिलता है। शौचालय बदहाल होने के कारण शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। स्कूल में प्रतिदिन तहरी ही बनती है। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने फोन पर बताया कि वह कोटेदार के यहां आए हैं। स्कूल में 266 पंजीकृत में से 40 बच्चे उपस्थित हैं।

प्राथमिक विद्यालय लखनीपुर में प्रधानाध्यापक सन्नी सैनी के अवकाश पर थे। शिक्षामित्र सावित्री पांडेय ने बताया कि 64 के सापेक्ष 25 बच्चे आए हैं। प्राथमिक विद्यालय धनगढ़वा में भी रंगाई-पुताई नहीं कराई गई है। प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने बताया कि दूध नहीं मिलने के कारण वितरण नहीं हो सका। खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम वर्मा ने बताया जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जरवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जीवडीह का हैंडपंप खराब है। ऐसे में छात्रों को पानी पीने के लिए घर जाना पड़ता है। विद्यालय में 147 छात्र पंजीकृत हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हैंडपंप ठीक कराने के लिए ग्राम प्रधान से कई बार कहा मगर वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभिभावक तारामती, उर्मिला, लता, राम तीरथ व कलीम ने हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान सगीर अहमद ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिली है। मिस्त्री बुलाकर हैंडपंप ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें