फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में महिला को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर गोसाईपुरवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला को विपक्षियों ने गन्ने के खेत में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रघवापुर गोसाईपुरवा निवासी प्रेम नारायण की पत्नी प्रेमा देवी (50) बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे अचानक गांव से ही लापता हो गईं। परिवार के लोग प्रेमा की तलाश कर रहे थे। गुरुवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में प्रेमा का शव पड़ा मिला। उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के तमाम निशान मिले हैं। प्रेम नारायण ने देहात कोतवाली में अपने पट्टीदार बैजनाथ, संजय, लवकुश तथा भगवती के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें बताया कि इन चारों लोगों से उसका रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।
दोनों पक्षों में कई बार मारपीट भी हो चुकी है। प्रेम नारायण का आरोप है कि चारों लोगों ने प्रेमा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इन्हीं लोगों ने ही प्रेमा को पीट-पीटकर मार डाला और शव गन्ने के खेत में फेंककर भाग गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि प्रेम नारायण की तहरीर पर आरोपी बैजनाथ, संजय, लवकुश और भगवती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें