फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दीप पर्व पर पालिका कर्मियों को मिला सम्मान

Thu, 09 Nov 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर l नगर पालिका कर्मियों को दीपावली के पहले सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने पालिका में कार्यरत 450 नियमित, संविदा और ठेका कर्मचारियों को पटाखा व मिठाई के साथ उपहार देकर त्योहार की शुभकामना दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरमैन की तरफ से नगर पालिका के सभी सभासदों को ऊनी जैकेट, साड़ी, पैट शर्ट, मिठाई, पटाखे एवं दीयों का पैकेट भेट में दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने पालिका अध्यक्ष की तरफ से त्योहार पर शुरू की गई इस पहल की सराहना की। इस मौके पर नागेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, शुभेन्द्र मिश्रा, गौरव, विनोद गिरी, अक्षय संजय मिश्रा, कर अधीक्षक साधना सिंह, हर्षित कुमार मिश्रा, अरविंद सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें