फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पंडालों में विराजीं मां, आस्था से सराबोर भक्त

Fri, 11 Oct 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
मां दुर्गा पूजा पंडाल कोड़री में संरक्षक रवि कुमार मिश्र, अध्यक्ष अरविन्द शुक्ल व दुर्गा प्रसाद
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र को लेकर जिले में आदि शक्ति मां दुर्गे का दरबार कई स्थानों पर बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इन पांडालों में सुबह शाम दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। स्वाभिमानपुरम में सजा सुश्री कुमारी वैष्णवी महाशक्ति का दरबार ध्वनि प्रदूषण मुक्त है। आयोजक डीएन सिंह बताते है कि यहां प्रतिदिन आरती प्रतियोगिता का आयोजन कर भक्तों का आकर्षक उपहार दिये जा रहे है।
विज्ञापन

श्रीश्री 108 श्री नव दुर्गा सेवा समिति भगवतीगंज में बुधवार की शाम महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी सभासद संजय कुमार मिश्रा को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर लल्ला साहू, दीपक गुप्ता, श्याम विश्वकर्मा व पूरनचंद्र आदि मौजूद रहे। चीनी मिल गेट भगवतीगंज, उतरौला रोड भगवतीगंज, उतरौला सुभाषनगर व बलरामपुर नगर के चौक चूड़ी मार्केट में सजा मां दुर्गे का दरबार लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर महराजगंज तराई, ललिया, हरैया सतघरवा, महदेइया बाजार, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर एवं रेहरा बाजार में सजे पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें