फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क पार कर रहे अधेड़ की हादसे में मौत

Fri, 11 Oct 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बौद्ध परिपथ पार कर करते समय तेज रफ्तार बाइक ने अधेड़ को ठोकर मार दी। इससे वह घायल हो गए। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लौकहवा निवासी पाले ने बताया कि करीब 55 वर्षीय उनका भाई दशरथ बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे बौद्ध परिपथ को पैदल पार कर रहे थे। तभी अचानक तुलसीपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दशरथ की मौत हो गई। दशरथ के दो लड़के हैं, दोनों मुंबई में रहते हैं। घटना की सूचना उनको दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें