महिला का आरोप-पति कर रहा प्रताड़ित, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के फतेहनगरा गांव निवासिनी मैशर ने शुक्रवार को बच्चों के साथ तालाब में छलांग लगा दी। आस पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में कूद कर सभी की जान बचा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और बच्चों को थाने ले गई। महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता मैशर ने बताया कि उसकी पति लिल्लाही उसे प्रताड़ित कर रहा है। इससे परेशान होकर भुजेहरा चौराहा के दक्षिण तालाब में अपने दो बेटे हसीम, वसीम व बेटी सुहेमा के छलांग लगा थी। मैशर ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है। बीते दिनों उसने 30 हजार रुपये भेजवाया था, जो खर्च हो गया। जब वह घर आया तो पैसे का हिसाब लेने लगा। जब उसने घर गृहस्थी में पैसा खर्चा होने की बात कही, लेकिन उसे विश्वास नहीं हो रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पति-पत्नी और बच्चों को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।