फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के गिद्घौर भयकडीह गांव में केबिल कटा होने से टिन की छत व लोहे के दरवाजे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। हल्का लेखपाल ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है।
विज्ञापन

घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घटी। गिद्घौर भयकडीह निवासी मिश्रीलाल की बेटी मीना देवी (22) चूल्हे पर दूध गरम कर रही थी।
बिजली के कनेक्शन का केबिल कटा होने से कमरे की टिन शेड व लोहे के दरवाजे में करंट उतर रहा था। अचानक दरवाजे छूने से मीना करंट की चपेट में आ गई।
घर में मौजूद मीना की मां मालती देवी (45) भी बेटी को बचाने दौड़ी तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मीना देवी की करंट में झुलसने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गंभीर रुप से झुलसी मालती देवी को इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही मालती देवी ने भी दम दोड़ दिया।
मीना शादीशुदा थी और करीब दो माह पूर्व मायके आई थी। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
हल्का लेखपाल माधव दत्त मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें