फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

Sat, 30 Sep 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी बाजार से रेलवे लाइन पार करके घर जा रहीं मां-बेटी ट्रेन की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गैसड़ी इंस्पेक्टर अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि ग्राम सिरसिहवा निवासी दिनेश की पत्नी गुड़िया (42) व बेटी रोली (19) शनिवार को गैसड़ी बाजार गईं थीं। बाजार से रेलवे लाइन पार करके दोनों घर जा रहीं थीं। इसी बीच बसंतपुर गांव के पास गोरखपुर से गोमतीनगर लखनऊ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से गुड़िया व रोली की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है। मौके पर आरपीएफ की टीम भी मौजूद रही।
वहीं, मां-बेटी की मौत की सूचना पाकर परिजनों संग गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों के शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें