फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हृदय रोग से बचने के लिए सुबह टहलना व व्यायाम जरूरी

Mon, 09 Sep 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के पुलिस लाइन में लगे स्वास्थ्य ​शिविर में मरीज देखते डॉ. पंकज कुमार। संवाद
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का किया उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। पुलिस लाइन में रविवार को रोटरी क्लब बलरामपुर एवं चरक हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 150 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने हृदय रोग से बचाव के लिए प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक करने के साथ ही व्यायाम को आवश्यक बताया।
शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने किया। कैंप में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल्ला, डॉ. वाईपी गुप्ता ,डॉ. कौशल्या, डॉ. शशांक, डॉ. प्रांजल त्रिपाठी व डॉ. महेश वर्मा ने 150 मरीजों का ईसीजी, ब्लड शुगर जांच के साथ ही परामर्श दिया। रोटरी क्लब अध्यक्ष डॉ. अभिषेक सिन्हा, सचिव राजन श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किया। कैंप में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर रोटेरियन अनिल अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, अनूप सराफ, सतीश अग्रवाल, राघवेंद्र ,आशीष ,पंकज सिन्हा, मुदित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाने में नमक व तेल का सेवन कम करें
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हृदय रोग से बचने के लिए कम से कम 45 मिनट व्यायाम एवं मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। खाने में नमक व तेल का सेवन कम करें। घी मक्खन तले हुए पदार्थ मांस का सेवन बहुत ही सीमित एवं वसायुक्त मसालेदार व्यंजन से बचना चाहिए। किसी भी प्रकार के तंबाकू का सेवन करने से भी बचना चाहिए। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना चाहिए। अगर किसी की भी धड़कनें तेज हो जा रही हैं, उल्टी आने का एहसास हो रहा है, पसीना व चक्कर आ रहा है तो ये हृदय रोग के कारण हो सकते हैं। इसलिए जागरूक रहकर समय-समय पर जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें