फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मोनू बने पंचायत सहायक यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष

Tue, 23 Jun 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक सभागार में सोमवार को पंचायत सहायक यूनियन की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में मोनू जायसवाल को ब्लॉक अध्यक्ष व पूनम को महामंत्री मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के मुद्दे उठाने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। इसलिए कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है। कार्यकारिणी में मो. मकसूदुल हसन को उपाध्यक्ष, लक्ष्मी चौहान को सचिव, पूजा विश्वकर्मा को उपसचिव, कन्हैया लाल को संगठन मंत्री, पंकज वर्मा को मीडिया प्रभारी, राम मंगल शुक्ल को सह मीडिया प्रभारी व उदय चंद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया है। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार कशौधन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। कहा कि संगठन के बल पर ही कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ता है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इस अवसर पर मंडल प्रभारी कन्हैया लाल जायसवाल, जिला प्रभारी विद्या शर्मा, विनोद यादव, विकास प्रताप सिंह, अमरज्योति, पुष्पा वर्मा, लक्ष्मी वर्मा व तीरथराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें