फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर नियंत्रण के लिए हॉटस्पॉट एरिया की हो निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण, बाढ़ व नेपाल बॉडर की स्थिति का जायजा लेने आए नवागत मंडलायुक्त ने शुक्रवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र व एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने हॉटस्पॉट एरिया की नियमित निगरानी तथा साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का निर्देश दिया। हॉटस्पॉट एरिया में डोर टू डोर आवश्यक वस्तुओं की डिलेवरी सुनिश्चित करने तथा हाईरिस्क व्यक्तिओं की कोरोना जांच कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने सर्वप्रथम शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचकर मां पाटेश्वरी का दर्शन किया। महंत मिथिलेश नाथ योगी से विकास के संबंध में चर्चा करते हुए अधिकारियों को मंदिर परिसर की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का निर्देश दिया। सदर विकास खंड के ग्राम बेलहा में हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों को नियमित निगरानी किए जाने तथा लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को देने का निर्देश दिया। डीपीआरओ को हॉटस्पॉट एरिया में साफ-सफाई, फॉगिंग व सैनिटाइजेशन का निर्देश दिया। इसके बाद मंडलायुक्त ने नगर क्षेत्र के चौक एवं तहसील परिसर स्थित हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण किया। ईओ नगर पालिका को हॉटस्पॉट एरिया में नियमित साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का निर्देश दिया। एसडीएम सदर को डोर टू डोर आवश्यक वस्तुओं की डिलेवरी सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी किए जाने का निर्देश दिया।
डिप्टी सीएमओ को हॉट स्पॉट एरिया में हाई रिस्क व्यक्तियों की कोरोना जांच कराने का निर्देश मंडलायुक्त ने दिया। कहा कि यदि कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है उसकी ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर उस क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सूचित किया जाए। संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच भी कराई जाए। हॉट स्पॉट एरिया में आवागमन प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराए जाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया। एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी से कांटेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस, शिकायत रजिस्टर, शिकायत निस्तारण की स्थिति व फीडबैक रजिस्टर के बारे में विधिवत पूछताछ की। हॉट स्पॉट क्षेत्र के लोगों को मिल रही सुविधाओं का फीड बैक लिए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाए तथा मास्क न लगाने वालों और इधर उधर थूकने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाए। मंडलायुक्त ने डीएम कृष्णा करुणेश के साथ जिलाधिकारी कक्ष में बकरीद त्योहार, नेपाल बार्डर की स्थिति, मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित प्रकरण एवं बाढ़ की स्थिति के बारे में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ अमनदीप डुली, एडीएम अरुण कुमार शुक्ल, एएसपी अरविंद मिश्र, सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल, एसडीएम सदर डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह, जिला आपदा सलाहकार सचिन मदान, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक व अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें