फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आपदा प्रहरी एप से हो रही निगरानी

Thu, 02 Jan 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अलाव जलवाने व कंबल वितरण में अब धांधली नहीं चल पाएगी। आपदा प्रहरी एप से प्रतिदिन अलाव स्थल व रैन बसेरे में सुविधाओं की निगरानी की जा रही है। जिस दिन एप पर डाटा फीड नहीं किया जाएगा, उस दिन का पेमेंट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में खानापूर्ति पर लगाम लगाने के लिए आपदा प्रहरी एप लांच किया गया है। जिला आपदा प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि मनमानी पर लगाम लगाने के लिए यह एप काफी कारगार साबित हो रहा है। जिले में 48 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इसमें बलरामपुर सदर क्षेत्र में 13, तुलसीपुर तहसील क्षेत्र में 18 तथा उतरौला तहसील क्षेत्र में 17 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर पालिका बलरामपुर क्षेत्र में चार व तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा व उतरौला में एक-एक रैन बसेरा बनाया गया है। ठंड से बचाव के लिए 4,700 गरीबों को कंबल का वितरण किया गया है। छह हजार कंबल और मंगवाकर बलरामपुर सदर, तुलसीपुर व उतरौला तहसील क्षेत्रों में भेजवा दिया गया है।

अधिकारियों की टीम कर रही निगरानी
एसडीएम, तहसीलदार व नगर निकायों के ईओ की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। इनकी निगरानी में नगर निकाय क्षेत्र में अलाव व रैन बसेरे का निरीक्षण कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन अग्रवाल, डीएम बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें