बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ भ्रमण करते सीओ सिटी दरवेश कुमार
बलरामपुर। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। बूथों का सत्यापन करने के साथ ही चौराहों पर सुरक्षा का घेरा बढ़ाया गया है। एसपी केशव कुमार ने मंगलवार की रात में कोतवाली नगर व देेहात का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग के रिस्पांस टाइम का जायजा लिया।
एसपी ने थाना परिसर की सुरक्षा व रात्रि में विभिन्न ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की सतर्कता की जांच की।।विभिन्न अभिलेखों की भी जांच की गई व उन्हें निरंतर अपडेट रखने को कहा गया।
एसपी ने बुधवार को महिला थाने का भ्रमण कर महिला पुलिस कर्मियों से जानकारी हासिल की। सीओ सिटी दरवेश कुमार ने नगर व देहात पुलिस की संयुक्त टीम के साथ शहर का भ्रमण किया। अतिसंवेदनशील बूथों पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। साथ ही पुलिस के रिस्पांस टाइम को ग्राउंड जीरो पर चेक किया गया ।