फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिले के विकास पर एमएलसी ने की चर्चा

Thu, 11 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के टेढ़ी बाजार मोहल्ले में साकेत मिश्रा का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार व विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र एक दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे। उन्होंने जिले के विकास को लेकर पार्टी नेताओं के साथ संवाद किया।
विज्ञापन

टेढ़ी बाजार में भाजपा के प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक अविनाश मिश्रा के आवास पर बैठक हुई। इसमें एमएलसी ने लोगों से चर्चा करते हुए विकास कार्यों को लेकर सुझाव मांगे। अविनाश मिश्रा ने बलरामपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए हॉस्टल बनवाने का सुझाव दिया। आत्मनिर्भर बनाने के लिए बालिकाओं को शिक्षा सुरक्षा टेक्निकल कोर्स सिलाई कढ़ाई कंप्यूटर आदि के बारे में शिक्षित करने की चर्चा की गई।
साथ ही जिले में विश्वविद्यालय, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज खोलने का सुझाव दिया गया। बलरामपुर को हरा-भरा रखने के लिए सड़क किनारे पौधरोपण करने की चर्चा की गई। एमएलसी ने स्वास्थ्य सेवाओं व शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने आदि व्यवस्थाओं पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. तुलसी दुबे, बच्चा शुक्ला, मधुकर सिंह, अंबरीष शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, रवि मिश्रा, शौर्य मिश्रा, प्रत्यूष मिश्र, भानु प्रकाश व रजत पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें