फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीडीओ ने बच्चों के बीच बैठकर चखा मिड-डे-मील

Thu, 11 May 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय बहादुरापुर में बच्चों के साथ भोजन करते सीडीओ।
विज्ञापन
बलरामपुर। प्राथमिक विद्यालय बहादुरापुर के लिए बृहस्पतिवार का दिन खास बन गया। गोद लिए गए इस विद्यालय में पहुंचे सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का उद्घाटन करते हुए बच्चों के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन कर उन्हें दुलार दिया। जिससे बच्चे खुशी से चहक उठे।
विज्ञापन

सीडीओ ने बलरामपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहादुरापुर को गोद लिया है। व्यक्तिगत प्रयास से उन्होंने विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण व बच्चों के बैठने के लिए डेस्क व बेंच की व्यवस्था की है। बच्चों के खेलने के लिए झूला व स्लाइडर आदि का भी प्रबंध कराया है।
बृहस्पतिवार को सीडीओ ने विद्यालय में पहुंचकर अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, झूला व स्लाइडर का उद्घाटन स्कूल में पढ़ रहे नौनिहाल सुधांशू मौर्य से फीता कटवाकर किया। इसके बाद सीडीओ ने छात्र विकास मौर्या, अंकिता, कायनात, सुधांशू, साहिबा, हिमांशु, रौनक, आकाश व दिव्यांशु आदि के साथ मध्याह्न भोजन भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को पूरी निष्ठा व लगन के साथ पढ़ाई करने व बड़े होकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन करने के लिए टिप्स भी दिए। बीएसए कल्पना देवी ने सीडीओ के इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। बीएसए ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए निष्ठा व लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें