फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर मुख्य अभियंता से मिले विधायक

Fri, 12 Jun 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-31-मुख्य अभियंता से मुलाकात करते विधायक पल्टूराम।-स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सदर विधायक पल्टूराम ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता से मुलाकात की। विधायक ने बिजली समस्या पर चर्चा करते हुए शीघ्र एवं स्थायी समाधान की मांग उठाई। सदर विधायक शुक्रवार को मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जर्जर हो चुके विद्युत पोलों के प्रतिस्थापन, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत तार व केबल के नवीनीकरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा विद्यालयों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहाकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति लोगों की मूलभूत आवश्यकता है। विद्युत व्यवस्था में सुधार से आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी तथा शिक्षा, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। मुख्य अभियंता ने समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें