फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली समस्या को लेकर एमडी से मिले विधायक

Wed, 24 Jul 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्था में सुधार के लिए प्रबंध निदेशक पॉवर कॉर्पोरेशन को सौंपा पत्र संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। जिले में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों ने प्रबंध निदेशक पॉवर कॉर्पोरेशन भवानी सिंह खरगावत से मुलाकात की। लगातार हो रही विद्युत कटौती एवं विभागीय अधिकारियों की उदासीनता की शिकायत करते हुए सुधार के लिए प्रबंध निदेशक को पत्र सौंपा।
विधायक सदर पल्टूराम, तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल व उतरौला राम प्रताप वर्मा लखनऊ स्थित कार्यालय में मंगलवार को प्रबंध निदेशक से मिले। इन लोगों शिकायत किया कि जर्जर विद्युत पोल व तार तथा कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के कारण लोकल फाल्ट के नाम पर जिले में भारी विद्युत कटौती की जा रही है। इन लोगों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए 33 केवीए बिजली घर का निर्माण कराए जाने, ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि किए जाने, जर्जर तार व विद्युत पोल बदले जाने तथा जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची है, वहां विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की। प्रबंध निदेशक ने भरोसा दिलाया कि इन बिंदुओं पर जल्द ही प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ
जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को श्रम मंत्री अनिल राजभर से भी मुलाकात की। लाभार्थी शिविर आयोजित करने की जानकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं दी जाती है। जनप्रतिनिधियों ने श्रम मंत्री से मांग किया कि पात्र व्यक्तियों को श्रम विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। लाभार्थी शिविर में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में श्रम मंत्री ने दूरभाष के जरिए श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें