फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री का कोरोना से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा सूबे के सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड्स आदि विभागों के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का कोरोना बीमारी के चलते रविवार को गुरुग्राम हरियाणा स्थित मेदांता हास्पिटल में निधन हो गया। 73 वर्षीय चेतन चौहान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला महामंत्री रवि मिश्रा, वरूण सिंह मोनू, डीपी सिंह, डा. अजय सिंह पिंकू, बृजेन्द्र तिवारी व पवन शुक्ला सह्ित तमाम भाजपाईयों ने शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन जिला तथा पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति है।
वह जिले के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील थे। शैलू सिंह ने कहा कि प्रभारी मंत्री ने जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके कार्यों को पार्टी तथा जिले के लोग हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें