फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांटी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। खरझार पहाड़ी नाले के बाढ़ से प्रभावित लौकहवा ग्राम पंचायत में सोमवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 140 मरीजों की जांच करके उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। लौकहवा गांव में बाढ़ के बाद कीचड़ व गंदगी फैल गई थी जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह से वार्ता करके मेले के आयोजन की तिथि निर्धारित की गई।
चिकित्सक डॉ. मनीष सिंह ने मरीजों की आंख देखकर उन्हें दवाएं दीं और कहा कि अगर आंख लाल हो जाएं तो उन्हें साफ पानी से धोएं। कीड़े पड़ जाएं तो भी उसे निकालकर पानी से ही धुलाई करें और नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर अपना इलाज कराएं।
विज्ञापन

डॉ. मुर्तजा व डॉ. तुफैल ने ग्रामीणों को दवाएं बांटते हुए उन्हें साफ-सफाई के प्रति आगाह किया गया। पानी उबाल कर पीने की सलाह दी गई। डॉ. आरबी श्रीवास्तव व डॉ. बृजेश पाल ने भी दवाओं के वितरण व मरीजों की जांच में योगदान निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें