फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टेंगनहिया गांव के पास कटान रोकने के होंगे उपाय

विज्ञापन
बलरामपुर के टेंगनहिया मानकोट में जीपीएस सर्वे करती टीम ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर तहसील के टेंगनहिया गांव के पास स्थायी कटानरोधी कार्य कराने की तैयारी हो रही है। पूरा गांव कटान की जद में है।500 से अधिक कटान से प्रभावित है। गांव को राप्ती की कटान से बचाने की कवायद में बाढ़ खंड विभाग जुट गया है। गांव व राप्ती नदी के बीच करीब 300 मीटर कटानरोधी कार्य कराने की परियोजना की है। दीपावली से पहले ही कटानरोधी परियोजना को मंजूरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

इस बार नदी और गांव में स्थित मस्जिद के बीच सिर्फ 10 मीटर का फासला रह गया था। 10 सितंबर को बालू व मिट्टी की बाेरियां डालकर कटान रोकने का अस्थायी प्रयास किया गया, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ गया। अस्थायी जुगाड़ से मस्जिद व गांव के घरों पर कटान का खतरा कम नहीं हुआ। अब नदी की धारा को मोड़ने के लिए सर्वे हुआ है। ग्रामीणों की मांग पर स्थायी रूप से कटानरोधी कार्य कराने के लिए जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) सर्वेक्षण किया गया। (संवाद)
राप्ती में समा चुकी है 85 बीघे जमीन
ग्रामीण राम कुमार यादव, नफीस खान, नजीर, रामचंद्र व वसीउल्ला ने बताया कि टेंगनहिया गांव के पास कटान से इस बार 85 बीघे जमीन नदी में समा गई है। खेतों में लगी गन्ना व धान की फसल राप्ती नदी में समा जाने से गांव के लोगों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। स्थायी रूप से कटानरोधी कार्य होने से कटान से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार
सदर तहसील के टेंगनहिया गांव के पास राप्ती नदी की कटान को स्थायी रूप से रोकने के लिए बड़ी परियोजना तैयार की गई है। परियोजना को शासन से मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-भरत राम, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें