फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी क्लब बहराइच ने केबीएफ इटियाथोक को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आठ दिवसीय बलरामपुर प्रीमियर लीग प्राइजमनी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एमबी क्लब बहराइच की टीम केबीएफ इटियाथोक की टीम को हराकर लखपती बन गई है। आयोजक मंडल की तरफ से विजेता टीम को एक लाख तथा उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एमबी क्लब बहराइच तथा केबीएफ इटियाथोक के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इटियाथोक की टीम निर्धारित 16 ओवर में 103 रन बनाकर आलआउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे बहराइच टीम के बल्लेबाज पूरे जोश में दिखे। सलामी बल्लेबाज अरविंद ने 28 गेंदों में 53 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ गगनचुम्बी छक्के लगाए। टीम ने मात्र 11 ओवर में दो विकेट खोकर 104 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

बहराइच टीम के गेंदबाज दीपू गेल को चार ओवर में 9 रन देकर चार विकेट लेने के लिए ‘मैन आफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया। ‘मैन आफ द सीरीज’ का पुुरस्कार भी एमबी क्लब बहराइच टीम के आलराउंडर विशाल सिंह को दिया गया।
समापन अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक मेहताब जमील, अध्यक्ष केपी यादव, उपाध्यक्ष डॉ. अब्दुल कय्यूम, संरक्षक राजा अग्रवाल, मुख्य सलाहकार डॉ. जुबेर अहमद, डिप्टी सीएमओ बहराइच डॉ. जयंत कुमार, डॉ. आतिफ रहमान, चांद बाबू, मलिक मुनव्वर तथा मंसूर अहमद ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों, खिलाड़ियों, अम्पायर, कमेंटेटर, स्कोलर सहित खेल को सफल बनाने में सहयोग करने वाले लोगों को यथोचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें