फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मार्च में फिर होगा सामूहिक विवाह, तैयारी शुरू

Sun, 25 Feb 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मार्च में फिर शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में जिले को 1192 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य मिला था। समाज कल्याण विभाग दिसंबर, जनवरी और फरवरी में शादी समारोह का आयोजन कर 916 बेटियों की शादी करवा चुका है। अभी भी लक्ष्य के सापेक्ष 276 जोड़ों की शादी कराना बाकी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष बचे जोड़ों की शादी कराने के लिए मार्च में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाना है। जिलाधिकारी के निर्देशन में जल्द ही शादी समारोह की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें