फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील व मसजिद के सदस्यों को बांटा मास्क व सेनेटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। वैश्विक महामारी कोरोना से जंग में अमर उजाला फाउंडेशन समाजसेवियों के साथ मिल कर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा अस्पताल के सहयोग से इकौना तहसील में अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं सहित पांच पीरान मस्जिद के इमाम व सदस्यों ने कोरोना से बचने के उपाय बताएं और सहयोग की अपील की। इस दौरान सभी को मास्क, सनेटाइजर व गमछा वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वर्गीय भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा अस्पताल के प्रबंधक डॉ. रमेश मिश्रा ने सभी से कहा कि कोरोना से लड़ने में प्रशासन का सहयोग करें। सब को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए मास्क तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करना होगा। जिसके पास मास्क नहीं है। वह अपने चेहरे को गमछा अथवा रुमाल से ढके तथा सेनेटाइजर न होने की दशा में साबुन से दिन में कई बार हाथ धुलते रहें।
घर से जब भी बाहर निकले तो सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। इस दौरान प्रबंधक द्वारा इकौना तहसील के अधिवक्ताओं सहित तहसील के कर्मचारियों को मास्क व सेनिटाइजर प्रदान किया। इसके बाद उनके द्वारा पांच पीरान मस्जिद जाकर इमाम इसरार खान सहित सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें मास्क, सैनिटाइजर और गमछा भेंट किया। इमाम ने कहा कि सभी धर्म सबसे पहले हमें इंसान बनने की सीख देता है। उन्होंने सभी से शासन के आदेश व निर्देश का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें