फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भिखारी के भेष में पहुंचे नकाबपोश, दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के बहुती गांव में बुधवार दोपहर 1:30 बजे महिला के भेष में भीख मांगने दो नकाबपोश पहुंचे। महिला जैसे ही घर के अंदर गई दोनों ने तमंचा और चाकू दिखाकर 40 हजार रुपये और जेवर लूट लिए। इसके बाद उसे बेहोश कर के फरार हो गए। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम बहुती निवासी बिस्मिल्ला के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो लोग बुर्का पहनकर महिला के भेष में भीख मांगने आए। उस समय परिवार का कोई पुरुष घर पर नहीं था। घर में उनकी पत्नी शहनाज मौजूद थीं। उन्होंने दोनों को पांच-पांच रुपये दिए। इसके बाद उन लोगों ने महिला की आवाज में खाने के लिए राशन मांगा।
राशन लेने के लिए शहनाज जैसे ही घर के अंदर जाने लगीं, तभी दोनों ने तमंचा व चाकू दिखाकर घर में रखी अलमारी का ताला खुलवाया। अलमारी में रखे 40 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर निकाल लिए। शहनाज के मुंह पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया और वहां से चंपत हो गए। प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा ओपी सिंह चौहान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें