फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद

Thu, 06 Jun 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा की और रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद मांगा। बृहस्पतिवार की सुबह के समय बारिश होने की वजह से महिलाओं को पूजा करने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि साढ़े छह बजे के बाद बरसात रुकने पर महिलाओं की भीड़ मंदिरों पर जुटने लगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर पहर बारिश शुरू हो गई, लेकिन वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिनों में उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही स्नान कर नए परिधानों में सज-संवर कर वट वृक्ष के निकट व्रती महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। कई जगहों पर पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं को भीड़ अधिक होने के कारण प्रतीक्षा भी करनी पड़ी। घर के बाहर वट वृक्षों के निकट महिलाओं की अत्यधिक भीड़ से बचने के लिए कई कई महिलाओं ने अपने घरों के आंगन या छतों पर ही पूजा की। आंगन में वट वृक्ष की शाखा को गमलों में लगाकर कई जगहों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। इसके कारण सुबह से ही कई लोग वट वृक्ष की टहनियों की जुगाड़ में जुटे रहे। शहर में झारखंडी मंदिर व कालीथान सहित अन्य जगहों पर वट वृक्ष के निकट महिलाओं की भीड़ लगी रही। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी पूजा अर्चना की गई।

महिलाओं ने वृक्ष लगाने का लिया संकल्प
मालती ने बताया कि सुबह मंदिर जाकर वट वृक्ष का पूजन किया। पति की दीर्घायु के लिए कामना के साथ वट का पौधा लगाने का संकल्प लिया। अंजू गुप्ता ने कहा जाता है कि वट वृक्ष में त्रिदेव यानी ब्रह्म, विष्णु एवं महेश का निवास होता है। शादी के बाद तीसरी बार वट वृक्ष की पूजा की और पति की दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांगा। वहीं कल्पना ने बताया कि शादी के बाद पहली बार वट सावित्री पूजा के लिए व्रत रखा है। वट वृक्ष के नीचे विधिपूर्वक वट (बरगद) की पूजा की और वट वृक्ष के चारों ओर धागा लपेटकर परिक्रमा कर सौभाग्य की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें