फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़िला नौबस्ता गांव में गुरुवार को महिला का शव छत के कुंडे से लटकता हुआ मिला है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम फरेंदा बच्चीबच्चा निवासी मनोज ने गौरा थाने में तहरीर देकर कहा है कि उन्होंने अपनी बहन श्रीदेवी की शादी मुड़िला नौबस्ता निवासी प्रभूदीन के साथ कुछ साल पहले की थी। प्रभूदीन बाहर रहकर नौकरी करते हैं। मनोज का आरोप है कि ससुराल के अन्य लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। यह बात कई बार बहन ने भाई व अन्य मायके वालों को बताई थी।
मनोज का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए ही बहन को मार डाला है। वहीं दूसरी तरफ मृतका के ससुर साधू ने पुलिस को सूचना दी है कि उसकी बहू श्रीदेवी ने आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार मलिक ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें