फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sat, 14 Jun 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के भक्सनिया गांव में शोकाकुल परिवार ।-संवाद
विज्ञापन
महदेइया बाजार (बलरामपुर)। ग्राम पंचायत बिथरिया परसपुर के भक्सनिया गांव में शनिवार सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई है। ससुरालीजनों के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कटा और ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि मायके वालों ने अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ग्राम भक्सनिया निवासी नारायण ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनकी बहू आरती (27) लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इलाज कराया जा रहा था। शनिवार सुबह अचानक बहू की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। आरती के पति विक्रम ने शुक्रवार को जुआथान स्थित एक निजी क्लीनिक से इलाज करवाया था।

रविवार को आरती के छोटे बेटे का मुंडन कार्यक्रम होना है जिसकी तैयारी की जा रही थी। मेहमान भी घर आने लगे थे। सास केवला देवी ने बताया कि उनके बेटे विक्रम के साथ आरती की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। आरती की एक बेटी और दो बेटे हैं। बहू के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


आरती के मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है। मायके वालों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें