ललिया (बलरामपुर)। कीटनाशक दवा पीकर शुक्रवार को विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मथुरा बाजार चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार द्विवेदी ने बताया कि ललिया थाना क्षेत्र के वीरपुर के मजरा गंगापुर कैराती निवासिनी छोटेलाल सोनकर की पत्नी श्रीपति (30) ने शुक्रवार को कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर लिया है।
ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति खेत में काम करने के लिए चला गया। पति की डांट से झुब्ध पत्नी ने घर मे ं रखा कीटनाशक दवा गुस्से में आकर पी लिया। हालत नाजुक होने पर श्रीपति का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में श्रीपति की मौत हो गई है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मृतका श्रीपति के मायके गोंडा जनपद के खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवराना गांव के लोगों को दी गई है। मायके वालों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।