फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नई बाजार में निशानदेही, कल हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रविवार को नई बाजार क्षेत्र में नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानों व मकानों पर निशानदेही की। नगर पंचायत सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बृहस्पतिवार को नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही है।
विज्ञापन

इस मंगलवार को यह अभियान पुरवा रोड होते हुए नई बाजार से रेलवे क्रॉसिंग तक चलाया जाएगा। इस संबंध में सभी दुकानदारों को सूचित कर दिया गया है। दुकानों के आगे नालियों तक किए गए अतिक्रमण पर चूने से निशान लगाकर अंतिम नोटिस भी दे दिया गया है। अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि निर्धारित तिथि पर सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें