फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीज की रंग में रंगे बाजार, साड़ी व मेकअप सामग्रियों की बढ़ी खरीदारी

Wed, 09 Sep 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-35-बलरामपुर के चौक बाजार में सजी सौंदर्य प्रसाधन की दुकान ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। कजरी तीज पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 सितंबर को कजरी तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान शिव मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। सुहागिन महिलाएं भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुट गई हैं।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार, चौक रोड और झारखंडी मंदिर परिसर में कांवड़ व बोल बम लिखे वस्त्रों की दुकानें सज गई हैं। कजरी तीज के अवसर पर जिले के कई शिव मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक के साथ कांवड़ मेले का आयोजन किया जाता है। बाजार में मेकअप सामग्री, लाल-पीली साड़ियां, केसरिया वस्त्र और गमछों की बिक्री बढ़ गई है।
नगर के झारखंडी मंदिर में श्रृंगार सामग्री की थाल 150 से 200 रुपये में बिक रही है। वहीं, कांवड़ यात्रा के लिए 100 से 350 रुपये तक की टीशर्ट अलग-अलग साइज में उपलब्ध हैं। साड़ी विक्रेता शुभम गुप्त ने बताया कि महिलाएं तीज पर व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दौरान खुद नए वस्त्र पहनने के साथ माता पार्वती को भी कपड़े चढ़ाती हैं। ऐसे में लाल और पीली साड़ियों की मांग बढ़ गई है। उनके यहां 200 से 2700 रुपये तक की साड़ियां उपलब्ध हैं। इनमें बनारसी सिल्क और कॉटन सिल्क की साड़ियां महिलाओं को अधिक पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन


नगर के सिविल लाइंस निवासी रिंकी और नईबस्ती निवासी शालिनी ने बताया कि वे तीज का व्रत रखती हैं और इसकी तैयारी कर रही हैं। दोनों ने बताया कि वे पर्व के लिए नई साड़ी और श्रृंगार सामग्री खरीदेंगी।

14 सितंबर को मनाया जाएगा पर्व

नगर के झारखंडी मंदिर के प्रधान पुजारी सोनू गिरि ने बताया कि सोमवार, 14 सितंबर को कजरी तीज का पर्व मनाया जाएगा। पर्व पर श्रद्धालु और सुहागिन महिलाएं भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी। मंदिर में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस बल भी तैनात रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें