फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जंतर-मंतर घटना के विरोध में निकाला मार्च, प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर ज्ञापन सौंपते समाजवादी पार्टी के पदा​धिकारी ।
विज्ञापन
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनीष चंद सोनकर के नेतृत्व में शामिल सपा कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहा पर प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें मुख्य तौर पर 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व आंदोलन में घायल हुए छात्रों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और मृतक छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई।
सपा नेताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए इसमें शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन में पूर्व विधायक जगराम पासवान, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी, राहुल यादव, विनोद यादव, संदीप सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी गणेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें