फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राणी सती दादी के जन्मोत्सव पर मंगलपाठ

Mon, 11 Nov 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्री राणी सती दादी के जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार की शाम अग्रवाल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 211 महिलाओं ने दादी का मंगल पाठ किया। राणी सती की कथा सुनाते हुए कलाकारों ने नृत्य नाटिका का मंचन भी किया।
विज्ञापन

श्री झुंझनू वाली दादी का मंगल उत्सव आयोजन महिला मंगल समिति व श्री राणी सती दादी परिवार मंगल समिति भगवतीगंज की तरफ से किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने श्री राणी सती दादी के जन्म से लेकर शिक्षा-दीक्षा, शादी व वीरगाथा का वर्णन किया। इस दौरान विधि-विधान से हल्दी रस्म निभाई। महिलाओं ने मेंहदी ओ मेंहदी इतना बता दे, कौन सा काम किया है...गीतों के साथ जय दादी के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कार्यक्रम में चुनरी व लाल साड़ी पहने महिलाओं ने राणी सती का भजन सुनाया। कार्यक्रम में राणी सती का सुंदर दरबार सजाया गया। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टू राम, चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, सौम्य अग्रवाल, सुशील हमीरवासिया, देवी कांन्त अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सीता राम तुलस्यान, अजय अग्रवाल, मनीष तुलस्यान, सुशील अग्रवाल व मनोज चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें