फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 26 Dec 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ट्रेन की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को झारखंडी रेलवे स्टेशन पर एक युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नई बस्ती में किराए के मकान में रहने वाले मुनीर, सारिक व ताजीम निवासी बसेड़ा जिला मुजफ्फरनगर ने बताया कि वे तीनों फेरी लगाकर कपड़ों की बिक्री करते हैं। करीब 12 दिन पहले गांव निवासी 22 वर्षीय जुनैद भी फेरी लगाने के लिए आए थे। सभी ने बचे हुए कपड़े ट्रांसपोर्ट के माध्यम से वाराणसी भेज दिया। घर जाने के लिए बृहस्पतिवार को झारखंडी रेलवे स्टेशन पहुंचे और पनवेल जाने के लिए ट्रेन में बैठ गए थे।
विज्ञापन

बताया कि मोबाइल ढूंढ़ने के चक्कर में जुनैद ट्रेन से नीचे उतरने लगे और पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। पैर कट जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें