बलरामपुर। किशोरी को शादी करने के लिए साथ ले जाने वाले वांछित जनपद बहराइच थाना जरवल रोड के ग्राम फतेहपुर विसैंधा निवासी सौरभ यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। महराजगंज तराई क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नौ दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 15 वर्षीय बेटी को शादी के लिए युवक साथ ले गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेलहा मोड़ के पास वांछित सौरभ यादव को पकड़ लिया गया है। उसे जेल भेजा गया है। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। (संवाद)