फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
कल्लू, अ​भियुक्त
विज्ञापन
बलरामपुर। तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 17 दिसंबर को आरोपी युवक खेत में मां के साथ मौजूद बच्ची को चुपके से उठा ले गया था और कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया था। मां के पहुंचने पर आरोपी भाग गया था। इसके बाद महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 17 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 17 दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे खेत में कार्य कर रही थी। अपनी तीन वर्ष की बच्ची को भी साथ ले गई थी। बच्ची पास में ही खेल रही थी। कुछ देर बाद बेटी नहीं दिखी तो खोजबीन करने लगी। ढूंढ़ते हुए घर गई तो देखा कल्लू बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। शोर मचाने पर वह भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। एसपी विकास कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी की टीम बृहस्पतिवार सुबह गांव पहुंची। पुलिसकर्मियाें ने आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो उसने भागने का प्रयास किया। इस दौरान वह गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस टीम ने उसका अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें