फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: क्यूआर कोड की केवाईसी के नाम पर 2.20 लाख का लोन निकालने वाला गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। क्यूआर कोड की ऑनलाइन केवाईसी कराने के नाम पर ग्रामीण से आधार और पैन कार्ड लेकर उसके नाम से फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने और 2.20 लाख रुपये का लोन निकालने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन, 1,950 रुपये और पीड़ित का आधार व पैन कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि गौरा चौराहा क्षेत्र के लिलवा गांव निवासी अजीबुर्रहमान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कोतवाली देहात क्षेत्र के भगवानपुर लक्ष्मनपुर निवासी प्रदीप कुमार पांडेय अपने साथी दुर्गेश पाठक और एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर पहुंचा था। आरोपियों ने खुद को भारतपे का एजेंट बताते हुए क्यूआर कोड की ऑनलाइन केवाईसी कराने की बात कही और इसके लिए उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल ले लिया।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अजीबुर्रहमान के नाम से फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवाया और 2.20 लाख रुपये का लोन निकाल लिया। मोबाइल के जरिये रकम निकालने के बाद आरोपी उसका आधार और पैन कार्ड भी अपने साथ ले गए। शिकायत के आधार पर गौरा चौराहा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय सिंह ने रविवार को नारायणपुर-मझारी जाने वाली सड़क के मोड़ के पास घेराबंदी कर प्रदीप कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों संजीव मिश्रा और दुर्गेश पाठक के साथ अजीबुर्रहमान के घर जाकर क्यूआर कोड की केवाईसी के बहाने फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवाया था। इसके बाद अजीबुर्रहमान के नाम से 2.20 लाख रुपये का लोन कराया गया और मोबाइल के जरिये रकम निकाल ली गई। आरोपी के अनुसार, इस रकम में उसे 20 हजार रुपये मिले थे। खर्च करने के बाद उसके पास 1,950 रुपये बचे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें