फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 500 रुपये में बना रहे थे फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, दो गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का एक बड़ा मामला पकड़ा गया है। किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दाखिल किए गए जन्म प्रमाणपत्र का सत्यापन कराया गया तो वह फर्जी मिला। इसके आधार पर पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सहित दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 17 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इसपर पुलिस ने चार दिन के भीतर किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी की तलाश अभी पुलिस कर रही है।
विवेचना के दौरान किशोरी के पिता ने पुलिस को जन्म प्रमाणपत्र दिया था। इसमें उसकी उम्र 13 वर्ष बताई गई। इसपर पुलिस ने जब उसे सत्यापन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा तो पाया गया कि जो कोड अंकित है, वह फर्जी है।
विज्ञापन

इसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि सिसवा गांव के एक युवक ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर किशोरी के पिता को दिया था। पुलिस ने जब उस युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि तुलसीपुर पुरानी बाजार निवासी रेहान ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। उसने जन्म प्रमाण पत्र बनाकर दिया था।
उप निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि जन्म प्रमाणपत्र के सोशल मीडिया ग्रुप से फर्जी प्रमाणपत्र जनरेट किया जा रहा है। इस मामलेे में किशोरी के आधार कार्ड के आधार पर जन्म प्रमाणपत्र 500 रुपये में बनाया गया था। इस मामले में तीन के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा किया गया है। रेहान समेत दो को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें