फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जंगल में सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर जंगल में सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया है। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के एक गांव की 11 वर्षीय छात्रा मंगलवार की शाम को गांव की ही लड़कियों के साथ खेल रही थी। तभी बगल का गांव का एक युवक बाइक से पहुंचा। उसने छात्रा से कहा कि अगर वह पेड़ पर चढ़कर बेल तोड़ दे तो उसे दस रुपये देगा। वह छात्रा को बाइक पर बैठाकर जंगल में लेकर चला गया। इसके बाद वह दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर उसे वहीं छोड़कर भाग गया।
काफी देर तक जब पीड़िता नहीं लौटी तो साथ खेल रहीं लड़कियों ने उसके घर पर जानकारी दी। परिजनों ने जंगल में पहुंचकर खोजबीन शुरू की तो वारदात का पता चला। परिजन देर रात उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

रात में ही पुलिस अधिकारियों ने जंगल में पहुंचकर छानबीन की। छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस सतर्कता बरत रही है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी विनोद मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें