फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व पर्चे के दो और काउंटर बनाएं : अफरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल का जायजा लेने शनिवार को पहुंचे यूपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज को दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ देखने को मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अस्पताल में पर्चा बनवाने व दवा वितरण के लिए दो और काउंटर बनाने को कहा। साथ ही डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद भी इमरजेंसी वार्ड के किनारे हाल ही में बनवाई गईं नालियों को उन्होंने तत्काल बंद कराने को कहा।
विज्ञापन

यूपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। डॉक्टर ड्यूटी पर मुस्तैद रहें ताकि हर मरीज को इलाज मिल सके। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी लिया। अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी के बगल स्थित विशेष वार्ड के लिए ऑक्सीजन प्लांट न होने व स्वास्थ्य कर्मचारियों के अधिकांश पद खाली होने की जानकारी दी।
महिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए आयोग के सदस्य ने ओपीडी में भीड़ देखकर मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था कराने की सलाह सीएमएस को दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाली महिलाएं व बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने वालों से पैसा वसूलने की शिकायत मिल रही है, इसे तुरंत बंद कराया जाए। आयोग के सदस्य ने सीएमएस डॉ. विनीता राय को सख्त रुख अपनाकर मनमानी करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जमील अहमद, डॉ. पीके मिश्र, डॉ. नगमा, डॉ. केएन पांडेय, डॉ. मेधावी सिंह समेत कई चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें