फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: उसे अध्यक्ष बनाएं जो दूर कराए समस्याएं

Tue, 18 Apr 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। जिले के पांचों नगर निकायों में चार मई को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रत्याशी जहां जनसंपर्क कर अपने समर्थन में वोट मांग रहे हैं, वहीं आम लोग चुनावी चर्चा कर प्रत्याशियों की जीत-हार का गणित लगा रहे हैं।
विज्ञापन



गोंडा मार्ग स्थित कृपाराम की चाय की दुकान पर मंगलवार दोपहर कुछ लोग चुनावी चर्चा करते दिखे। कृपाराम व छोटकन ने कहा कि चेयरमैन की कुर्सी पर ऐसे व्यक्ति को बैठाएं, जो शहर की समस्याओं को दूर करने में सक्षम हो। धर्म व संप्रदाय का भेदभाव न करके एक समान रूप से सभी वार्ड व मोहल्लों में विकास कार्य कराए। राहुल विश्वकर्मा व सलीम ने कहा कि मैं और मेरा परिवार इस बार पढ़े-लिखे व युवा प्रत्याशी को ही चुनेंगे, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो।


अफरोज व शानू ने सभी लोगों से मतदान करने की अपील की। कहा कि चाहे जिस प्रत्याशी का समर्थन करें, लेकिन मतदान के दिन वोट डालने जरूर जाएं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने मताधिकार का प्रयोग करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें