बलरामपुर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भाजपा व सपा ने पांचों निकायों में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी उतारे हैं, लेकिन कांग्रेस को दो व बसपा को एक सीट पर दावेदार ही नहीं मिले हैं।
कांग्रेस ने बलरामपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए शबाना, उतरौला से मंजूर कुरैशी व गैसड़ी से विजयपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। तुलसीपुर व पचपेड़वा से कांग्रेस को कोई प्रत्याशी नहीं मिला है। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह इस पर कुछ कहने से बचते नजर आए।
बसपा ने बलरामपुर से शाबान अली, उतरौला से राजा भारती, गैसड़ी से डॉ. इरशाद खां व तुलसीपुर से मीना शाह को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने पचपेड़वा में कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। जिलाध्यक्ष धर्मपाल गौतम ने इसकी पुष्टि की है।