फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहाड़ी नालों के उफान से महाराजगंज-ललिया मार्ग बंद

Sat, 06 Jul 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के महराजगंज-ललिया मार्ग पर साहेबनगर डिप पर भरे बाढ़ के पानी से होकर गुजरते लोग।-संवाद
विज्ञापन
विजयीडीह व रामगढ़ मैटहवा गांव में घुसा बाढ़ का पानी, पीएचसी महाराजगंज तराई में भरा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। बृहस्पतिवार की रात से तराई क्षेत्र के साथ नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। खरझार नाले के उफनाने से विजयीडीह व रमगढ़ मैटहवा गांव में पानी भर गया है। वहीं, महाराजगंज-ललिया व कौवापुर-लालबोझी मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। इसके साथ ही तटबंध कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। पीएचसी महाराजगंज तराई में पानी भर गया है।
नाले के उफनाने से बाढ़ प्रभावित गांव की मुश्किलें बढ़ गई है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीण ग्राम प्रधान तुलाराम, घनश्याम, कुन्ने, मन्नू, राकेश, पप्पू आदि ने बताया कि खरझार पहाड़ी नाले में शुक्रवार सुबह आए उफान से शांतिपुरवा, रामगढ़ मैटहवा, विजयीडीह,कनहरा, सुगानगर औरहिया लैबुड्डी, नंहुआपुर, दांदव, लैबुड़वा, राम स्वरूपुरवा, महादेव गोसाईं, बनकटवा, जगरामपुरवा, बरगदही, अमरहवा, पटोहाकोट, चिकनौटा, सुखदेवपुरवा व रुपनगर आदि गांव पानी से घिर गए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित गांव रामगढ़ मैटहवा व विजयीडीह के कई घरों में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौवापुर बाजार से बीआरसी जाने वाली सड़क पर पानी भरने से लोगों को दिक्कत हो रही है। कौवापुर-लालबोझी मार्ग पर पानी के कारण आवागमन प्रभावित है। महाराजगंज से ललिया जाने वाले सड़क पर साहेबनगर डिप पर खरझार नाले के बाढ़ का पानी लगभग दो फीट ऊपर बह रहा है। जिससे आवागमन बंद हो गया है। तुलसीपुर तहसीलदार परमेश कुमार ने बताया है कि बाढ़ क्षेत्र में लेखपाल को भेज कर निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें