फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के लिए महाराजा जयेंद्र सिंह ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर राज परिवार के महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। मनकापुर रियासत के राजा स्व. कुंवर आनंद सिंह की मृत्यु के बाद यह पद रिक्त हुआ था।
विज्ञापन

ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन अवध की स्थापना आजादी से पूर्व वर्ष 1861 में देश के ताल्लुकेदारों की समस्याओं को अवध दरबार तक पहुंचाने के लिए की गई थी। इसकी स्थापना में बलरामपुर के तत्कालीन महाराजा दिग्विजय सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। महाराजा जयेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने अपने अग्रजों से आशीर्वाद लेकर नामांकन किया है।
उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छह अक्टूबर को मतदान होगा। 322 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । इस अवसर पर कुंवर अंबरीश पाल सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता, संयुक्त सचिव बीके सिंह, सुशांत गुप्त, भुवन प्रताप सिंह, डॉ. राजीव रंजन, प्रो. आरके सिंह, रामकुमार सिंह, डॉ. आशीष कुमार लाल, डॉ. शरद सिंह, कुशाग्र सिंह, आजाद प्रताप सिंह, वेद प्रकाश मिश्र व राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें